PURNIA NEWS: वित्तीय साक्षरता सप्ताह: “वित्तीय समझदारी- समृद्ध नारी” विषय पर कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया: PURNIA NEWS भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह 24 से 28 फरवरी 2025 तक मनाया जा रहा है, जिसका इस वर्ष का विषय “वित्तीय समझदारी- समृद्ध नारी” है। इसी क्रम में, प्रखंड डगरुआ के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डगरुआ में भारतीय स्टेट बैंक और नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय कांत झा, सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बच्चों को वित्तीय साक्षरता के महत्व से अवगत कराया गया और बचत की आदतों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। बच्चों को डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक किया गया और सुरक्षा के उपाय बताए गए। कार्यक्रम के अंत में, बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें अनीश कुमार ने प्रथम, मोहम्मद आसिफ, निसार आलम और मोहम्मद दिलबर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक ने इस कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापित किया और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग की सराहना की।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon