पूर्णिया/
रूपौली थाना क्षेत्र के मैंनी यादवनगर स्थित एक किसान के बथान में बीती देर रात आग लग जाने से 11 मवेशियों सहित बासा पर रखे चारा, अनाज सहित सबकुछ जलकर खाक हो गया । इस दौरान खबर पाकर थाना से आग को बुझाने के लिए दमकल की टीमों के साथ पुलिस भी पहुंची थीं तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया था ।
इस संबंध में पीडित ललन यादव, पिता बजरंगी यादव, वार्ड पार्षद बाबूलाल ने बताया कि रात में गांव में भोज था । सभी परिवार बासा पर से मवेशियों को चारा खिलाकर घर में बांध दिये थे । अचानक पूरब की दिशा में काफी लौ उठती दिखाई देने लगी । वेलोग शोर मचाते हुए बासा पर पहुंचे तथा पुलिस को फोन किया । ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया, परंतु तबतक सबकुछ जलकर खाक हो गया ।
इसमें उसकी सात गाएं एवं चार बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि बासा पर रखे चारा, अनाज सहित सबकुछ जलकर खाक हो गया । इधर सीओ शिवानी सुरभि ने बताया कि जांच कर ली गई है, नियमानुसार पीडित किसान को मुआवजा दिया जाएगा ।
इधर वार्ड पार्षद बाबुलाल ने प्रशासन से पीडित किसान मवेशी पालकर ही अपनी जीविका चलाता था, उसकी जीविका इस अगलगी में छिन गई है, इसलिए मवेशियों की खरीद सहित अन्य जले हुए सामानों के लिए मुआवजा देने की मांग की है ।



