पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: झलारी गांव में सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामधुनि महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। इसका उदघाटन रूपौली थानाध्यक्ष अभय रंजन ने किया। इस संबंध में ग्रामीण सौरभ कुमार, शशि सिंह ने बताया कि बजरंगबली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 48 घंटे का रामधुनि महायज्ञ आरंभ हो गया है।
इसका विधिवत उदघाटन थानाध्यक्ष अभय रंजन ने किया है। इस महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए कई जगहों से रामधुनि मंडली पधारी हैं। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का बयार बह चला है। हरओर रामनाम के उदघोष से लोंगों में अध्यात्म के प्रति जोश भर दिया है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां रामधुनि महायज्ञ को देखने पहुंच रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे इस रामधुनि महायज्ञ में जरूर पधारें तथा अपने जीवन को धन्य करें।



