फारबिसगंज के लाल ने रचा इतिहास: सीए मयूर अग्रवाल बने EIRC-ICAI के 70वें अध्यक्ष

प्रिंस कुमार / अररिया | फारबिसगंज: बिहार के छोटे से शहर फारबिसगंज का नाम आज देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंसी जगत में गर्व के साथ लिया जा रहा है। फारबिसगंज निवासी सीए मयूर अग्रवाल को The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) की Eastern India Regional Council (EIRC) का 70वां अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

श्री सुशील अग्रवाल एवं श्रीमती अनीता अग्रवाल के सुपुत्र सीए मयूर अग्रवाल ने सबसे कम उम्र में अध्यक्ष पद की शपथ लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि एक छोटे शहर के उस बालक की जीत है, जिसने बड़े सपने देखने का साहस किया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अटूट समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

सीए मयूर अग्रवाल वर्तमान में ALP & Associates के संस्थापक पार्टनर हैं। फर्म का मुख्य कार्यालय कोलकाता में है, जबकि फारबिसगंज, बेंगलुरु, मुंबई, तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ में इसकी शाखाएँ कार्यरत हैं। नौ कुशल पार्टनर्स के नेतृत्व में यह फर्म पेशेवर उत्कृष्टता की पहचान बन चुकी है।

शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार के साथ-साथ फर्म के सभी प्रमुख पार्टनर्स—कोलकाता, फारबिसगंज, बेंगलुरु, मुंबई और तिनसुकिया से—मौजूद रहे।

सीए मयूर अग्रवाल की यह उपलब्धि न केवल फारबिसगंज के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि देशभर के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon