पूर्णिया विश्वविद्यालय में यूजी नामांकन फार्म में अंक अपडेट करने का सुनहरा अवसर, पोर्टल पुनः खुला

पूर्णिया, किशन भारद्वाज: पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया ने स्नातक (U.G.) CBCS सत्र 2025-2029 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान आए तकनीकी त्रुटियों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि कई छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय 10वीं एवं 12वीं के प्राप्तांक एवं पूर्णांक की प्रविष्टि सही ढंग से नहीं की गई थी या अंक अपूर्ण रह गए थे। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने छात्रों के हित में पोर्टल को पुनः खोलने का निर्णय लिया है।

अब वे सभी विद्यार्थी, जिन्होंने पूर्व में ऑनलाइन नामांकन फार्म भर दिया था, वे अपने लॉगिन आईडी का उपयोग कर पोर्टल पर पुनः लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन के बाद 10वीं और 12वीं के कुल अंक एवं प्राप्तांक को भरकर फॉर्म को संशोधित कर सकते हैं। सुधार करने के बाद विद्यार्थी नया प्रिंटआउट निकाल लें और उसे सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में यही अद्यतन फॉर्म मान्य होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों, संबंधित कुलानुशासकों एवं आई.टी. सेल को इस निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है ताकि सभी पात्र छात्र-छात्राओं को समय रहते सुधार का अवसर मिल सके। यह निर्णय छात्रों के भविष्य को सुरक्षित और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय का एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। सभी विद्यार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समयावधि में आवश्यक संशोधन अवश्य कर लें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon