बायसी में Jan Suraj पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक का भव्य स्वागत, हस्ताक्षर अभियान को लेकर दी गई जानकारी

पूर्णिया, विमल किशोर: Jan Suraj पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के पर्यवेक्षक आर.एन. सिंह का बायसी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं और बुके के साथ भव्य स्वागत किया गया। अनुमंडल कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर पर्यवेक्षक आर.एन. सिंह ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए जन सुराज पार्टी द्वारा व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के तीन बड़े वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं और जनता को यह बात बताकर उनसे समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य है कि एक करोड़ हस्ताक्षर जुटाकर आगामी विधानसभा सत्र में राज्यपाल को सौंपा जाएगा और सरकार से इस्तीफे की मांग की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव, राज्य कोर कमेटी सदस्य व बायसी विधानसभा प्रत्याशी शाहनवाज आलम, संगठन जिलाध्यक्ष प्रो. सफीक आलम रब्बानी, विधायक प्रत्याशी इंजीनियर महफूज आलम, अफरोज आलम, प्रखंड महिला अध्यक्ष मामिया सोरेन, ममता सोरेन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon