टोटो पलटने से आधा दर्जन घायल, दो बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: टीकापट्टी थाना क्षेत्र के एसबीआई तेलडीहा के पास एसएच 65 पर एक टोटो पलटने से लगभग आधा दर्जन यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने तत्काल उपचार के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की हालत की गंभीरता को देखते हुए, चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया है। इधर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जूट गई है।

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि तेलडीहा गांव की ओर से टीकापट्टी की ओर एक टोटो लगभग आधा दर्जन यात्रियों को लेकर जा रही थी। इसपर सवार सभी यात्री डोभा गांव के थे। वह एसबीआई शाखा से कुछ आगे जैसे ही बढी, वैसे ही टोटो का धूरा टूट गया, जिससे टोटो का संतुलन बिगड गया तथा वह सडक किनारे पलट गई।

इससे उसपर सवार धमेंद्र कुमार पिता सुरेंद्र शर्मा, लालकुनी देवी, रवीना देवी पति धीरज कुमार सहित अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से लालकुनी देवी के सिर पर गंभीर चोटें आयी थीं, जबकि रवीना देवी का बायां हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया था। दोनों का प्राथमिक उपचार कर तत्काल पूर्णिया बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है। अन्य का उपचार चल रहा है। इधर पुलिस मामले की तहकीकात में जूटी हुई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon