पहली बार पूर्णिया में हर्ष गुजराल का लाइव स्टैंड-अप कॉमेडी शो, 2 जनवरी को बिखरेगी ठहाकों की बारिश

PURNIA NEWS : पूर्णिया शहर पहली बार एक बड़े और चर्चित स्टैंड-अप कॉमेडी शो का गवाह बनने जा रहा है, जहां देश के मशहूर कॉमेडियन हर्ष गुजराल अपने लाइव परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों को हंसी का भरपूर डोज़ देंगे। अपनी तेज़ ऑब्ज़र्वेशनल कॉमेडी, आम ज़िंदगी से जुड़े मज़ेदार जोक्स और दमदार स्टेज प्रेज़ेंस के लिए पहचाने जाने वाले हर्ष गुजराल के वीडियो और शो को देश-विदेश में करोड़ों लोग पसंद कर चुके हैं, खासकर युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

यह हँसी से भरपूर शो 2 जनवरी की शाम 7 बजे प्रेक्षा गृह एवं आर्ट गैलरी, पूर्णिया में आयोजित होगा, जहां दर्शकों को एक यादगार और मनोरंजक अनुभव मिलने की उम्मीद है। शो के टिकट BookMyShow पर उपलब्ध हैं और आयोजकों के अनुसार सीमित सीटों के कारण दर्शकों से जल्द बुकिंग करने की अपील की गई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon