कटिहार: जिले के सभी प्रखंडों और सामुदायिक क्षेत्रों में आम लोगों को समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। सदर अस्पताल के साथ-साथ सभी 16 प्रखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से नियमित जांच व उपचार की व्यवस्था की गई है।
जिले में कुल 372 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हैं, जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी तैनात हैं और जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को प्रखंड अथवा जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रखंड स्तर के अधिकारियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं एंबुलेंस सुविधा के माध्यम से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
इसके अलावा जिले में कार्यरत 2,515 सक्रिय आशा कर्मियां गांव-टोले में बीमार लोगों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं, जिससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में भी स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हुई हैं और आमजन को राहत मिल रही है।



