अधिवक्ता स्व० निरंजन कुमार को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि

विधि संवाददाता पूर्णिया: जिला अधिवक्ता संघ पूर्णिया के अधिवक्ता सदस्य स्व० निरंजन कुमार को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन 14 जनवरी 2026 रात्रि 08:50 बजे सिल्लिगुड़ी में ईलाज के दौरान हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया था। गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता के सम्मान में शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा।

संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन कर दिवंगत स्व० निरंजन कुमार के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर संघ के सचिव सुमन जी प्रकाश एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे। अध्यक्ष महोदय ने स्व० निरंजन कुमार के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2003 में अपने संघ की सदस्यता ग्रहण की थी। वे काफी विनम्र एवं मिलनसार स्वभाव के इंसान थे। लगभग 52 वर्ष की अवस्था में वे हम सब को छोड़ गए। अपने पीछे वे अपनी माता सुशीला देवी, विधवा पत्नी जया देवी

(गृहणी) और 10 वर्षीय 1 पुत्री छोड़ गए हैं। अध्यक्ष महोदय ने अपने शोक संवेदना में यह भी कहा कि एक उदयीमान अधिवक्ता का असामयिक निधन हमारे संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। अधिवक्ता स्व० निरंजन कुमार के पिता स्व० अनंत लाल साह भी पूर्णियां अधिवक्ता संघ के जाने माने अधिवक्ता थे। संध्या 4.00 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर अधिवक्ता स्व० निरंजन कुमार के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon