हृदयविदारक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि, मंत्री लेशी सिंह ने परिजनों से मिलकर बांटा दुःख

पूर्णिया, किशन भारद्वाज: बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने पूर्णिया जिले के बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के बी.कोठी प्रखंड के दिबराधनी और लतराहा पंचायत में सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 8 युवाओं के परिजनों से मिलकर अपनी ओर से गहरी शोक संवेदना प्रकट की हैं। और परिजनों को ढाँढस बंधाया है। मंत्री लेशी सिंह ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और अपनी ओर से हर परिवार को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों का टूट जाना है। जिन घरों में कभी बच्चों की हँसी गूंजती थी, आज वहाँ गहरा सन्नाटा है। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। इस नुकसान की भरपाई संभव नहीं, लेकिन इस कठिन समय में मैं इन परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी हूँ।

उन्होंने कहा, “मैं इन परिवारों के दर्द को अपना समझती हूँ। हो सकता है यह घाव कभी न भर सके, लेकिन हम सभी को मिलकर इन परिवारों को सहारा देना होगा, ताकि वे इस दुख को सहन कर सकें। मंत्री श्रीमती सिंह के साथ बनमनखी विधानसभा के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि भी साथ थे। मंत्री श्रीमती सिंह ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon