मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में दिन के लगभग 11:00 बजे मेल के माध्यम से कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा के कड़े इंतजाम के तहत हाईअलर्ट कर दिया गया।
जिला सत्र न्यायाधीश और मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक ने स्थिति की समीक्षा की। इस धमकी के संबंध में एसएसपी कांतेश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है और धमकी की तह तक पहुंचने के लिए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने का भी आग्रह किया।



