माननीय न्यायमूर्ति संदीप कुमार पूर्णिया न्याय मंडल के दौरे पर – किया कई उद्घाटन

पूर्णिया, विधि संवाददाता : माननीय न्यायमूर्ति संदीप कुमार शुक्रवार को पूर्णिया न्याय मंडल के दौरे के सिलसिले में व्यवहार न्यायालय पूर्णिया पहुंचे। यहां उन्होंने कई उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अन्य न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी, सचिव सुमन जी प्रकाश के अलावे कई अधिवक्ता गण उपस्थित थे। सुरक्षा की चकबंदी व्यवस्था थी। माननीय न्याय मूर्ति संदीप कुमार ने पूर्णिया सिविल कोर्ट में जिम एवं कॉमन रूम, महिला कॉमन रूम, महिलाओं के लिए चेंजिंग एंड फीडिंग रूम, चाय नाश्ता के उत्तम प्रबंध वाले आत्मनिर्भर कैफे, व्यवहार न्यायालय के गेट नंबर 3 के सामने पॉक्सो कोर्ट का उद्घाटन किया जिसका तीव्र गति से निर्माण का कार्य शुरू है।

उन्होंने नवनिर्मित फूलों से सुसज्जित बाग, गेट नंबर 2 के बगल में एटीएम के उद्घाटन के साथ-साथ पौधारोपण भी किया। न्यायमूर्ति ने मंडल कारा एवं पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। तत्पश्चात वे बनमनखी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के निरीक्षण हेतु निकल गए। व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में एटीएम के खुलने से लोगों में काफी हर्ष है यहां के अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, बाहर से आने वाले पक्षकारों के लिए यह एटीएम बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। लोगों को एटीएम से पैसा निकालते हुए देखा जाता है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon