आईएचएचएस अकादमी बथनाहा ने धूमधाम से मनाया 20वां स्थापना दिवस, शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियों पर जोर

अररिया: जोगबनी (अररिया) स्थित आईएचएचएस अकादमी, बथनाहा ने मंगलवार को अपना बीसवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट शश्वत रंजीत (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जोगबनी की मुख्य पार्षद रानी देवी, विराटनगर के कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट डॉ. श्रीपाद जे. वालावलकर और बिराट रानी आंखा अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ. फिरोज कुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय के प्राचार्य सुकमित लेप्चा और निदेशिका रोजी देवी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की 20 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने अकादमी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान समाज के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं निदेशिका रोजी देवी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय को सीबीएसई, नई दिल्ली से +2 विज्ञान संकाय की संबद्धता मिली है, जिससे छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon