सहरसा, अजय कुमार: जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन सुनिश्चित करनें एवं आगामी होली पर्व को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के द्वारा पूरे जिले में सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार के रात्रि में मधनिषेध एवं उत्पाद विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जाँच के क्रम में बैजनाथपुर थानान्तर्गत गम्हरिया ढाला के पास एक चार पहिया वाहन हुंडई कार BR-OLBP7752 की तलाशी लेने पर कार के बोनेट के नीचे इंजन पर छुपाकर रखे अवैध विदेशी शसव वरामद किया गया। कुल 26.910 ली अवैध विदेशी शराव वरामद किया गया।
वही दो कारोवारी मोहम्मद साबिर पिता मो इस्लाम बैजनाथपुर वार्ड नंबर 22 थाना बैजनाथपुर एवं दीपक कुमार पिता चंदेश्वरी पौदार, बैजनाथपुर वार्डन०-२२, थाना धाना-बैजनाथपुर जिला-सहरसा को गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी दल में निरीक्षक मधनिषेध सह थानाध्यक्ष संजीत कुमार,एएसआई महेश कुमार सिंह, बौवालाल राय एवं अन्य उत्पाद बल शामिल थे।



