ARARIA NEWS : अररिया में देवर ने पहले काटी भाभी की जीभ, नहीं मरी तो चाकू से गोदकर की उतारा मौत के घाट

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया जिले के रानीगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जमीन के विवाद को लेकर एक देवर ने अपनी चचेरी भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। वही बताया जा रहा है कि ये घटना गुरुवार की देर शाम को हुई है और भूमि विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. मृतका की पहचान 60 वर्षीय शशिकला देवी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि महिला के पति गिरजानंद मंडल की पहले ही मौत हो चुकी है. इस हमले में रवि शंकर मंडल भी घायल हो गए. वही, इस घटना के बाद परिजन शशिकला देवी को रेफरल अस्पताल रानीगंज ले गए. डॉक्टरों ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा. इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. अररिया से एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य को जुटाया है. अररिया एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में यह हत्या की गई है. वही, रवि शंकर मंडल ने बताया कि उनके पिता के तीन भाई हैं. बसोवास की जमीन को लेकर चाचा चंदेश्वर मंडल और सिंघेश्वर मंडल से लंबे समय से विवाद चल रहा था. गुरुवार की शाम चंदेश्वर मंडल शराब के नशे में घर आए. गाली-गलौज करने लगे. मां शशिकला देवी ने विरोध किया तो उन्हें जमीन पर गिरा दिया. पहले जीभ काटी, फिर चाकू से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी. इस घटना के बाद कोहराम मच गया. पुलिस हत्या के मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon