ARARIA NEWS : फारबिसगंज में एसडीएम व डीएसपी ने अधिकारियों के साथ रामनवमी शोभायात्रा पथ का लिया जायजा

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। फारबिसगंज शहर में आगामी 5 अप्रैल को निकलने वाली ऐतिहासिक रामनवमी विशाल शोभायात्रा के रूट का अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ जायजा लिया। वही, अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वच्छता प्रभारी वंदना भारती सहित अन्य अधिकारियों को साफ सफाई और सड़क पर बने गड्ढे को भरवाने का निर्देश दी। वही, शोभायात्रा रूट के दौरान सड़क को अतिक्रमित किए लोगों और दुकानदारों को भी सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया। फारबिसगंज राजेंद्र चौक से बड़ा शिवालय रोड, दरभंगिया बस्ती, सदर रोड, छुआपट्टी आदि के सड़क मार्ग और रूट का जायजा लेते हुए साथ चल रहे अधिकारियों को एसडीएम और एसडीपीओ ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह, नप के प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण सिंह उर्फ कुंदन सिंह, आयोजन समिति के प्रमुख मनोज सोनी, प्रेम केशरी, अविनाश कन्नौजिया अंशु, आयुष कुमार, डिम्पल, किशु , भवेश कश्यप, बिट्टू साह आदि मौजूद रहे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon