पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया के जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार सरकार ने आम नागरिकों के सरकारी कार्यों को सुगम बनाने के लिए प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों के लिए कार्य दिवस निर्धारित किया है।
इस व्यवस्था के तहत पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर पर विभागीय अधिकारी नियमित रूप से आम जनता की समस्याओं को सुनते हैं और त्वरित समाधान प्रदान करते हैं। आज इसी कड़ी में अंशुल कुमार, जिला पदाधिकारी ने प्रज्ञान सभागार, समाहरणालय पूर्णिया में आम जनता की समस्याएं सुनीं। कुल 20 आवेदकों ने अपने-अपने मुद्दे जिला पदाधिकारी के समक्ष रखे।
सुनवाई के दौरान कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि शेष मामलों के लिए जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमों के अनुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस पहल से आम नागरिकों को सरकारी प्रक्रियाओं में सुविधा मिलने और उनके दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों में कमी आएगी।



