पूर्णिया में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

पूर्णिया: जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के सुरक्षित और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए प्रथम पाली के परीक्षार्थी सुबह 9 बजे तक और द्वितीय पाली के परीक्षार्थी 1.30 बजे तक ही प्रवेश कर सकेंगे, इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा केंद्र के आस-पास फोटोस्टेट, चाय-पान और किताबों की दुकानें परीक्षा अवधि में बंद रहेंगी, जबकि मुख्य द्वार और केंद्र के भीतर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पाए जाने पर संबंधित वीक्षक पर भी जवाबदेही तय होगी। जिले के 59 परीक्षा केंद्रों में कुल 29,841 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों में समय पर पहुंचने, 500 गज की परिधि में धारा 144 लागू कराने, सीसीटीवी कैमरों और वीडियो रिकॉर्डिंग से निगरानी करने, और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ साइबर सेल के जरिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा पूरी तरह से कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराई जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon