पटना: Land for Jobs Scam दिल्ली की एक अदालत ने चर्चित ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनके बेटों तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव सहित परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियों की चार्जशीट से प्रथम दृष्टया यह संकेत मिलता है कि रेलवे में नियुक्तियों के बदले जमीन हासिल करने की एक सुनियोजित साजिश रची गई, जिसमें सरकारी पद का दुरुपयोग किया गया। अदालत के मुताबिक इस पूरे मामले में यादव परिवार ने संगठित तरीके से काम किया, जबकि कई नियुक्तियों में न तो विज्ञापन निकाले गए और न ही तय प्रक्रिया का पालन हुआ।
हालांकि कोर्ट ने सबूतों के अभाव में 52 आरोपियों को बरी भी कर दिया है, लेकिन लालू परिवार के खिलाफ यह फैसला राजनीतिक और कानूनी रूप से बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।



