PURNIA NEWS: पंचायत में मुखिया ने सरकारी एवं निजी पैसे से खरीदकर बांटे कंबल

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS कोयली सिमडा पूरब पंचायत की मुखिया पवित्री देवी द्वारा सरकारी एवं अपने निजी कोष से खरीदे गए दर्जनों कंबलों को पंचायत के निसहायों के बीच वितरण किया। इसमें सरकार की ओर से 22 कंबल ही मिले थे। इससे यहां के निसहायों ने इस जनकल्याण भागीदारी को लेकर मुखिया पवित्री देवी को आशीर्वाद दिया है।

इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि सिंटू कुमार एवं गुलशन कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से पंचायत सेवक द्वारा 22 कंबल दिये गए थे। जबकि यहां निसहायों की संख्या काफी है। इस परिस्थिति में वे स्वयं अपने निजी कोष से दर्जनों कंबल खरीदे तथा सरकारी कंबल सहित अपने द्वारा खरीदी गई कंब को बांटे गए।

उन्होंने कहा कि इसबार पछुआ हवा के साथ भीषण कडाके की ठंड पड रही है, लोग ठिठुर रहे हैं। इस परिस्थिति में जनप्रतिनिधि होने के नाते गरीब एवं निसहायों के बीच कंबल बांटना उनका धर्म बनता था। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि सभी लोग ठंड से जरूर बचें तथा अपने-अपने घरों से बिना आवश्यक कार्य के घरों से नहीं निकलें।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon