India-Pakistan Tensions : ‘नाश्ता-पानी करने में जितना टाइम लगा’, PAK में 23 मिनट की एयर स्ट्राइक पर बोले राजनाथ; IMF को भी घेरा

India-Pakistan Tensions : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गुजरात के भुज एयरबेस से पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भारतीय वायुसेना की 23 मिनट की एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी करते हैं, उतनी देर में हमारे जवानों ने दुश्मनों को निपटा दिया। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है, यह तो सिर्फ ट्रेलर था और समय आने पर पूरी ‘पिक्चर’ दिखा दी जाएगी।   

रक्षा मंत्री ने भुज एयरबेस पर जवानों से मुलाकात के दौरान उनके शौर्य की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने जो कुछ भी किया, उससे सभी भारतीयों को गर्व हुआ है – चाहे वे भारत में हों या विदेश में।” राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान को ‘रात के अंधेरे में दिन का उजाला’ दिखा दिया है।   

IMF को भी घेरा, कहा – पाकिस्तान को कर्ज देने से पहले सोचे

राजनाथ सिंह ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) पर भी सवाल दागे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार आतंकी संगठनों को वित्तीय मदद पहुंचा रही है और ऐसे में IMF को पाकिस्तान को दिए जा रहे कर्ज पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया को अब यह समझना होगा कि पाकिस्तान सिर्फ एक गरीब देश नहीं, बल्कि ऐसा राष्ट्र है जो दुनिया की शांति के लिए खतरा बन चुका है। राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान को कोई भी वित्तीय सहायता नहीं दी जानी चाहिए, अन्यथा वह इसका इस्तेमाल आतंकवाद को वित्तपोषित करने में करेगा।

रक्षा मंत्री ने यह भी दोहराया कि अब कोई भी आतंकी वारदात ‘एक्ट ऑफ वॉर’ मानी जाएगी और भारत की सरजमीं पर किया गया कोई भी आतंकी हमला ‘एक्ट ऑफ वॉर’ ही होगा। उन्होंने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि वह जहां भी खड़ा होता है, वहीं से मांगने वालों की लाइन शुरू हो जाती है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon