पूर्णिया: बनमनखी अनुमंडल के मलिनिया गांव में भारतीय किसान संघ की बैठक जगदीश मिस्त्री की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उत्तर बिहार प्रांत महामंत्री ब्रजेश कुमार उर्फ मनोज गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। बैठक में संगठन की रीति-नीति, संरचना, आंदोलन स्वरूप, स्वदेशी बीज, जल संरक्षण, ग्राम स्वच्छता, लघु उद्योग से रोजगार सृजन, पशुपालन और ग्रामीण शिक्षा जैसे रचनात्मक कार्यों पर चर्चा हुई। मनोज गुप्ता ने कहा कि संघ देश का सबसे बड़ा गैर-राजनीतिक किसान संगठन है, जो 48 वर्षों से किसानों की आर्थिक मजबूती और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का काम कर रहा है। उ
न्होंने लागत आधारित लाभकारी मूल्य, बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करने और खाद-बीज कालाबाजारी पर अंकुश की मांग दोहराई। रबी बुआई के मौसम में DAP 1350 की जगह 1700, यूरिया 266 की जगह 400 और पायनियर मक्का बीज 2750 की जगह 3500-4000 रुपये में बिकने पर गुस्सा जताते हुए जिला कृषि अधिकारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया। बैठक में तय हुआ कि अगर प्रशासन ने कालाबाजारी नहीं रोकी तो प्रचंड आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। शशि शेखर कुमार, दीपक मंडल, प्रभात रंजन उर्फ कुंदन, वेदानंद मंडल, चंदन साह, मिथिलेश कुमार, संजय शर्मा, सुरेंद्र मिस्त्री सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बनमनखी में किसान संघ की यह बैठक रबी फसल के लिए प्रशासन को सख्त चेतावनी बन गई है।



