INDO-PAK WAR : ‘आतंकियों का पनाहगाह है पाकिस्तान’, ब्रिटेन में भारत के राजदूत ने खोली पोल; अब्दुल रऊफ अजहर की फोटो दिखाकर दिए सबूत

लंदन, INDO-PAK WAR :  ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने पाकिस्तान को आतंकवादियों का सुरक्षित ठिकाना बताते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी पोल खोल दी। स्काई न्यूज के साथ एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने ठोस सबूत पेश किए, जिसमें कुख्यात आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर की तस्वीरें शामिल थीं। इन तस्वीरों में पाकिस्तानी सेना के जवान आतंकी हाफिज अब्दुल रऊफ के पीछे खड़े दिखाई दिए, जिस पर अमेरिका ने भी प्रतिबंध लगाए हैं।

उच्चायुक्त ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा, “पाकिस्तान न केवल आतंकियों को पनाह देता है, बल्कि उन्हें सरकारी सम्मान के साथ अंतिम विदाई भी देता है। यह वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है।” उन्होंने अब्दुल रऊफ अजहर का जिक्र करते हुए बताया कि यह वही आतंकी है, जो 1999 के कंधार विमान अपहरण में शामिल था और भारत के खिलाफ कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुका है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon