किसान आईडी पर भ्रम दूर करने की पहल

पूर्णिया, विमल किशोर: फार्मर रजिस्ट्री आईडी को लेकर फैली आशंकाओं को दूर करने के लिए अमौर प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों ने कमर कस ली है।

बीडीओ राजाराम पंडित की अध्यक्षता में हुई समन्वय बैठक में अंचलाधिकारी धीरेंद्र कुमार और राजस्व अधिकारी कृष्ण मोहन राय ने स्पष्ट किया कि किसान आईडी बनवाने से राशन कार्ड पर कोई असर नहीं पड़ेगा, दोनों योजनाएं पूरी तरह अलग हैं।

बैठक में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गलतफहमी के कारण आईडी बनाने की रफ्तार धीमी है। अधिकारियों ने पंचायत व राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों का डर दूर करें और उन्हें सरकारी कृषि योजनाओं से जोड़ें, ताकि पात्र किसान सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon