डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास बिठनौली का निरीक्षण, नामांकन के लिए किया गया जागरूकता अभियान

पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 203 के अनुसार जिला कल्याण पदाधिकारी पूर्णिया ने मंगलवार को प्रखंड के नगर क्षेत्र अंतर्गत नव संचालित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास, बिठनौली का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विभागीय नियमावली के अनुरूप छात्रावास में छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं पठन-पाठन व्यवस्था की समीक्षा की गई।

साथ ही आसपास के महादलित टोलों में पहुंचकर अभिभावकों और विद्यार्थियों को छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई तथा नामांकन के लिए प्रेरित किया गया, ताकि अधिक से अधिक छात्र इस योजना का लाभ उठा सकें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon