पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर प्रखंड के धुरपैली पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का सोमवार को कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार आनंद, बीपीआरओ नूतन कुमारी और कनिष्ठ अभियंता विनोद ठाकुर ने स्थल निरीक्षण किया।
ग्रामीणों की शिकायत पर जांच में पाया गया कि पहले घटिया गिट्टी का उपयोग हुआ था, जिसे बदलकर गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग किया गया है। अधिकारियों ने संवेदक को निर्देश दिए कि रोज गुणवत्ता पूर्ण मसाला और सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, और किसी भी कमी पर सख्त कार्रवाई होगी।
साथ ही, निरीक्षण में कुछ भूमि अतिक्रमण भी सामने आया, जिसके संबंध में अधिकारियों ने सभी ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया और ग्रामीणों ने जल्द इसे हटाने का आश्वासन दिया।



