महाराजगंज में 10 केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा का आगाज, 31 छात्राएं अनुपस्थित

महाराजगंज: महाराजगंज में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 सोमवार से अनुमंडल मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई।

अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा ने बताया कि सिहौता बंगरा हाई स्कूल, स्वामी कर्मदेव यमुनाराम हाई स्कूल, बोर्ड मिडिल स्कूल, उमाशंकर प्रसाद हाई स्कूल, अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय, सेंट जोसफ हाई स्कूल, जीपीएस स्कूल, आर्य कन्या मध्य विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर और कसदेवरा बांगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा में कुल 8,992 छात्राएं शामिल हैं। सोमवार को प्रथम पाली में 26 और द्वितीय पाली में 5 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon