ARARIYA NEWS/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के तरफ से जिले में कई कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

ARARIYA NEWS//प्रिंस(अन्ना राय)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन अररिया के तत्वाधान में जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वही, इस कार्यक्रम की शुरुआत समाहरणालय अररिया स्थित परमान सभागार में सम्मान समारोह के साथ किया गया।जिसका उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अररिया श्री अंजनी कुमार, अपर समाहर्ता राज मोहन झा, उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अररिया वसीम अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सोनी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता अरविंद कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नितेश कुमार पाठक, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मंजुला कुमारी व्यास, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे। वही, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा आदि पर विशेष ध्यान देते हुए सभी को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। इस क्रम उपस्थित पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से कार्यक्रम को संबोधित किया गया।वही, इस सम्मान समारोह में कुल 13 महिलाओं/बालिकाओं को को को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसमें 07 को जिला और 06 महिलाओं को राज्य स्तर से महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा चयनित को पुरस्कृत किया गया है। इन्हें महिला एवं बाल विकास द्वारा “नायिका अपने जीवन की थीम” के तहत मोमेंटो, स्मार्ट वाच और प्रशस्ति पत्र से दिया गया। इस क्रम जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम के अंत में अंत महिलाओ और बेटियों के नाम पर पौधरोपण भी किया गया। वही, इस खास मौके पर जिला मिशन समन्वयक सोहेब रूमी, जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम अनुज रंजन सहित वन स्टॉप सेंटर के सभी कर्मी, महिला परिवेक्षिका, सेविका आदि उपस्थित थी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon