ARARIA NEWS : किसानों के वरदान साबित होगा कोसी मेची परियोजना- सांसद प्रदीप कुमार सिंह

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। बिहार की कोसी मेची अंतर राज्यीय लिंक परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (पीएमकेएसवाई-एआईबीपी) के तहत शामिल किए जाने पर अररिया से लोकसभा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कोशी- सीमांचल सहित उत्तर बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। सांसद ने बताया कि इस परियोजना के तहत बिहार की कोसी-मेची अंत:राज्यीय नदी जोड़ परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। 6282.324 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना को मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें बिहार को3652.56 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता को भी मंजूरी दी गयी। इस योजना के जरिये कोसी के 20,500 लाख घन मीटर अतिरिक्त पानी को महानंदा बेसिन के असिंचित क्षेत्र में ले जाया जाएगा। जिससे लगभग 2 लाख हेक्टेयर भूमि को संचित की जाएगी। इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद अररिया- पूर्णिया- कटिहार और किशनगंज सहित पूरे उत्तर बिहार के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, हर साल आने वाली बाढ़ से राहत मिलेगी एवम लोगों का जनजनीवन आसन होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon