संगठन की मजबूती के लिए जन सुराज ने कसी कमर, अररिया में जिला स्तरीय बैठक में बूथ स्तर तक विस्तार का संकल्प

अंग इंडिया संवाददाता, अररिया / प्रिंस कुमार/

जिले में जन सुराज संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं जनसरोकारों से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को एक अहम जिला स्तरीय संगठन निरीक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पुनर्गठन, विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर गहन मंथन हुआ। जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए यह स्पष्ट किया गया कि जन सुराज के विचार और उद्देश्य तभी सफल होंगे, जब संगठन की जड़ें गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत होंगी। इसके लिए नए, ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा प्रत्येक पंचायत और वार्ड में सक्रिय टोलियों के गठन पर विशेष जोर दिया गया।

इस संगठन निरीक्षक बैठक में मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में सत्यनारायण शर्मा एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष अली रेज़ा उपस्थित रहे। दोनों पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज का मूल उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें जिले के कई प्रमुख नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें चंद्रशेखर बब्बन, मो. रघिब (सिकटी विधानसभा उम्मीदवार), डॉ. आर. के. झा, देवराज शाह, मेराज़ हुसैन, रंजीत सिंह, रमन मिश्र, गौतम विश्वास, मो. अकबर, राजेश कुमार एवं सावन कुमार सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जन सुराज के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में अररिया जिले में जन सुराज संगठन एक नए, मजबूत और जनता के प्रति पूरी तरह जवाबदेह स्वरूप में नजर आएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon