PURNEA NEWS: जन सुराज पार्टी की डगरूआ प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

पूर्णिया, विमल किशोर: PURNEA NEWS जन सुराज पार्टी की डगरूआ प्रखंड इकाई की बैठक बुधवार को मवेशी हाट स्थित करियर कोचिंग सेंटर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन जिला अध्यक्ष बायसी प्रोफेसर सफीक आलम रब्बानी ने की, जबकि बैठक का नेतृत्व युवा नेता तहसीन आलम ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद राय और जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने भाग लिया। बैठक में पार्टी के प्रखंड इकाई का गठन किया गया, और आगामी 28 फरवरी को पटना में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों की बैठक पर विशेष चर्चा की गई।

जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने प्रखंड इकाई का गठन करते हुए 22 सदस्यीय टीम बनाने की घोषणा की, जो आगामी 28 फरवरी को प्रशांत किशोर के साथ विशेष बैठक में शामिल होगी। बैठक में संगठन जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सफीक आलम रब्बानी ने जन सुराज पार्टी के उद्देश्यों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से कहा कि जन सुराज पार्टी आम जनता की पार्टी है, जो उनकी भलाई के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को रोजगार, शिक्षा, और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस दिया जाएगा, और पार्टी का गठन इन्हीं लक्ष्यों को हासिल करने के लिए किया गया है।

बैठक में बायसी प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर आलम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, मशरिक आलम, वाजिद आलम, जुम्मन वार्ड सदस्य, मेराज आलम, शाहिद वार्ड सदस्य, शाकिब आलम, रिमी जी, मास्टर न्यास, मुखिया सब्बीर साहब, नसीम अंजार, जिला उपाध्यक्ष इजहार आलम, मुजाहिद आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon