Bihar Election 2025: जेडीयू ने जारी की दूसरी सूची — 44 उम्मीदवारों के नाम घोषित, गोपाल मंडल का कटा टिकट

पटना: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 44 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही जेडीयू ने अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पूरी कर ली है।

पार्टी ने इस नई सूची में 13 मौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया है, जबकि 18 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। इस सूची की सबसे बड़ी बात यह है कि जेडीयू को बीजेपी से चार नई सीटें मिली हैं, जिनमें कहलगांव, काराकाट और जोकीहाट जैसी प्रमुख सीटें शामिल हैं। कहलगांव से जेडीयू ने कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के पुत्र सुभानंद मुकेश को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, काराकाट से महाबली सिंह और जोकीहाट से मंजर आलम को टिकट दिया गया है।

इन दोनों सीटों पर 2020 में बीजेपी ने चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थी। जेडीयू की इस सूची में कुल 22 पुराने उम्मीदवारों को फिर से मैदान में उतारा गया है। वहीं, पार्टी ने इस बार अपने विवादित और चर्चित विधायक गोपाल मंडल का टिकट काट दिया है। मंडल 2020 में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से विजेता रहे थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जेडीयू ने संगठन की छवि और जीत की संभावना को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon