जीविका की दीदियों ने खोला संवाद का रहस्य: सीखें कैसे कहानी, फोटो और वीडियो बदल सकते हैं जिंदगी

पूर्णिया: पूर्णिया में रेणु जीविका महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को संचार के विभिन्न आयामों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी 14 प्रखंडों से 46 क्लस्टर फेसिलिटेटर शामिल हुए। कार्यशाला की शुरुआत में प्रशिक्षक विधाता ने प्रतिभागियों को जीविका में संचार की महत्ता, उसके प्रकार और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रतिभागियों को विशेष रूप से सफलता की कहानी लेखन, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के जरिए समुदाय में आए सकारात्मक बदलाव को चित्रित करने की तकनीक सिखाई गई। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि जीविका समूह के माध्यम से चल रही सामुदायिक शिकायत निवारण और प्रबंधन प्रणाली का प्रभावी ढंग से दस्तावेजीकरण कैसे किया जाए।

जिला परियोजना प्रबंधक श्री ओम प्रकाश मंडल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के इस युग में सूचनाओं का सही संकलन और साझा करना आवश्यक है, ताकि अन्य दीदियाँ भी प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें। साथ ही प्रबंधक रोजगार रौशन प्रकाश ने टाटा मोटर्स में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया और उन्हें यह सिखाया कि संचार के सही इस्तेमाल से समुदाय में बदलाव को प्रभावी तरीके से दिखाया जा सकता है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon