ARARIA NEWS/डीएम व एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर किया गया समीक्षात्मक बैठक

ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय अररिया स्थित परमान सभागर में विधि व्यवस्था संधारण एवं होली पर्व 2025 को लेकर सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडलस्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षात्मक बैठक में दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई, थाना जनता दरबार (भू-विवाद) (राजस्व) (भू-समाधान), लोक भू-अतिक्रमण, थाना भवन के लिए भूमि की उपलब्धता (राजस्व), अनाधिकृत धार्मिक संरचना, उत्पाद विभाग एवं विधि प्रशाखा, निलाम-पत्र, खनन, शस्त्र नवीकरण (सामान्य शाखा), चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन (समान शाखा), न्यायालय वाद (जिला विधि-प्रशाखा) कल्याण, लोक शिकायत निवारण, सीसीटीवी अधिष्ठापन के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। इस क्रम जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से थाना जनता दरबार का आयोजन करने सहित अतिसंवेदनशील मामलों में नियमानुकूल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। होली पर्व 2025 को लेकर बताया गया कि अररिया एवं फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र मिलाकर कुल 225 स्थलों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल सहित अररिया में 16 एवं फारबिसगंज में 16 गश्ती दल, दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा होली पर्व के अवसर पर शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों, शरारती तत्वों, उपद्रवियों, अबीर गुलाल फेक जाने, जबरन चंदा वसूली, पूजा पंडालून में विवादास्पद कार्टून/झांकियां लगाने एवं जुलूस पंडाल में अश्लील गाना बजाना आदि विवाद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सभी थानाध्यक्षों को शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को शरारती तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। विगत 5 वर्षों के होली पर्व के अवसर पर घटित घटनाएं/ तनाव एवं संबंधित मामले में शामिल व्यक्तियों के गतिविधियों का सत्यापन एवं लगातार निगरानी रखने, अश्लील एवं भड़काऊ कैसेट बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने जैसे आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया है संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने अनुमंडल क्षेत्र के विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय बनाते हुए विधि-व्यवस्था का संधारण करेंगे।वरीय प्रभार विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अपर समाहर्ता, अररिया एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु०) रहेंगे।वही, इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज एवं अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, सिविल सर्जन अररिया, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अररिया, जिला परिवहन पदाधिकारी अररिया सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अररिया, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon