ARARIA NEWS : ससुराल पहुंचने से पहले ही फारबिसगंज के जूनियर इंजीनियर की चाक़ू गोदकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया जिला के फारबिसगंज निवासी जूनियर इंजीनियर शिवम कुमार की मुज़फ्फरपुर में अपराधियों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। वही, मृतक शिवम कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज के रहनेवाले थे और वह बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर थे। वही, इस घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मृतक शिवम का ससुराल तुर्की थाना क्षेत्र के केरमा गाँव मे है। रविवार की सुबह में फारबिसगंज से अपने ससुराल आने के दौरान अहले सुबह करीब चार बजे के बीच तुर्की थाना इलाके में पहुंचे और वहां से वह पैदल ससुराल जा रहे थे। इस दौरान सुबह साढ़े चार बजे के करीब मृतक एक लाइन होटल पर रुककर चाय पीने लगे। चाय पीने के बाद वह फिर वहां से उठकर ससुराल की ओर निकल पड़े । शिवम पैदल ही जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने लूटपाट करने लगे। जब इन्होने लूट का विरोध किया तब बदमाशों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। वही, इस घटना के संदर्भ में डीएसपी अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि तुर्की थाना क्षेत्र में एक शख्स की का शव मिला था।वही, शव मिलने के 12 घंटे तक वह अज्ञात रहा, लेकिन परिजन के द्वारा काफी खोजबीन के बाद शव की शिनाख्त बिजली विभाग के एक इंजिनियर के रूप में हुई। वही, इस संदर्भ में डीएसपी अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि शिवम फारबिसगंज से तुर्की थाना क्षेत्र के केरमा गांव में आ रहे थे। केरमा शिवम का ससुराल है, जहां उनकी पत्नी और बच्चा आया हुआ था। पत्नी और बच्चा को लेकर उनको वापस अपने घर फारबिसगंज लौटना था। लेकिन इसी दौरान में बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। वही, डीएसपी ने बताया कि लूटपाट के दौरान इस घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon