पूर्णिया: स्थानीय कालीबाड़ी चौक स्थित काली मंदिर परिसर में समाज के वरिष्ठ सदस्यों की बैठक में काली मंदिर समिति का विस्तार किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री पवन कुमार राय को अध्यक्ष पद सौंपा गया, वहीं सचिव पद पर श्री अंचितो बोस, कोषाध्यक्ष पद पर श्री गौतम बनर्जी और उपाध्यक्ष पदों पर श्रीमती तपोति बनर्जी, श्री रमेश कुमार सिंह, श्री रामदेव दास एवं श्री रंजन सिंह को चुना गया। संयुक्त सचिव और सह-सचिव पदों पर कई सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई, जबकि कुल 22 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
अध्यक्ष पवन कुमार राय ने आगामी 5 फरवरी को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर भव्य महोत्सव आयोजित करने की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक बुलाने की घोषणा की। बैठक पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।



