अंग इंडिया संवाददाता : पूर्णिया। बीते दिनांक 13 जनवरी 2026 को कसबा थाना पुलिस ने विद्यालय से चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गया कुल 50 किलोग्राम चावल, एक आरी ब्लेड एवं एक हथौड़ा बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. रोजीत आलम, उम्र 24 वर्ष, पिता मो. शमशाद, साकिन चुड़ी टोला, वार्ड संख्या-07, थाना कसबा, जिला पूर्णिया के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर लिया गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कसबा थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।



