आंगनबाडी के निकला कृष्णा रास्ते से गायब, अपहरण की आशंका

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : कुरसेला थाना क्षेत्र के समेली गांव से मंगलवार की सुबह एक चार वर्षीय बालक आंगनबाडी जाने के समय रास्ते से गायब हो गया है, स्वजनों अपहरण की आंशंका जतायी है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है तथा स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । इस संबंध में पिता पंकज मंडल द्वारा थाना में अपने पडोसी युवक के खिलाफ आवेदन दिया है, पुलिस मामले की तहकीकात में जूट गई है तथा सीसीटीवी आदि खंगालने में जुटी हुई है । इस संबंध में बालक कष्णा की मां प्रियंका ने बताया कि वह अपनी जुडवां पांच वर्षीया पुत्रियों शीतल-शालु के साथ अपने पुत्र कश्णा को पूर्व की तरह आंगनबाडी केंद्र संख्या 082 पर सुबह लगभग दस बजे भेजी थी । दोपहर लगभग एक बजे उसकी दोनों पुत्रियां आंगनबाडी केंद्र से घर लौटीं, उनके साथ जब कश्णा को नहीं देखी, तब पूछने बच्चियों ने बताया कि उसके पडोसी धर्मेंद्र कुमार आइसक्रीम खिलाने के लिए ले गया था, तब से वह वापस नहीं लौटा है ।

यह बात सुनकर सभी सन्न रह गए तथा कष्णा की खोजबीन की जाने लगी । इसको लेकर पडोसी के खिलाफ थाना में आवेदन भी दिया गया है । पडोसी युवक पिछले दस दिनों से लगातार उसके घर आ-जा रहा था तथा बच्चों से नजदिकियां भी बढा रहा था । शंका है कि कहीं उसने ही बच्चे का अपहरण ना कर लिया हो । मां प्रियंका देवी ने रोते हुए कहा कि जिन्हें भी यह बच्चा दिखाई पडे वे उसके मोबाइल नंबर 8298990455 पर जरूर खबर करें, वेलोग उनका जीवनभर आभारी रहेंगे । इधर आंगनबाडी सेविका रीता देवी ने बताया कि आंगनबाडी केंद्र पर सिर्फ दोनों बहनें ही आयी थीं । चूंकि चार दिनों से सभी आंगनबाडी केंद्र नहीं आ रहे थे, इसलिए कष्णा के बारे में नहीं पूछ पायी थी । दूसरी ओर कुरसेला थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे की खोज जारी है, हर तरह के प्रयास किये जा रहे हैं, बहुत जल्द बच्चे की बरामदगी हो जाएगी ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon