कोशी रेंज के नये डीआईजी कुमार आशीष ने अपना कार्यभार ग्रहण किया

सहरसा, अजय कुमार: कोशी रेंज के नये डीआईजी कुमार आशीष ने रविवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर सहरसा एसपी हिमांशु,मधेपुरा एसपी डॉ संदीप सिंह और सुपौल एसपी शरथ आरएस ने डीआईजी का बुके देकर स्वागत किया।

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक ने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर पदभार ग्रहण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। डीआईजी ने कहा कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून प्राथमिकता में रहेगी।

सीमा सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय और डीजीपी के निर्देशानुसार काम होगा। लंबित कांडो का तेजी से निष्पादन होगा। इस अवसर पर सहरसा मुख्यालय डीएसपी धीरेन्द्र पांडे, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर भी मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon