अररिया, सुमन ठाकुर: Araria News अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमई वार्ड संख्या–5 में जमीन रजिस्ट्री को लेकर चल रहा पुराना विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया, जब हमलावरों ने एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडे और हथियारों से हमला कर दिया।
इस वारदात में 35 वर्षीय दिनेश झा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके छोटे भाई धरंजय झा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार वर्ष 2022 में जमीन की रजिस्ट्री के लिए दूसरे पक्ष को करीब 10 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से विवाद लगातार बढ़ता गया।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
TAGGED:araria news



