Latest Khagaria News: महिलाओं का हुंकार – कर्ज़, अपराध और अन्याय के खिलाफ एकजुट हुई आवाज़ें”

खगड़िया: Latest Khagaria News अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) के खगड़िया जिला अंतर्गत खगड़िया प्रखंड का धमाकेदार सम्मेलन आज आन्नदी सिंह-रामरुप शर्मा स्मारक भवन, खगड़िया में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता बेबी देवी और शोभा देवी ने की, जबकि संचालन माला देवी ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी देवी ने किया, जिन्होंने अपने जोरदार संबोधन में भाजपा-जदयू की डबल इंजन सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार, हत्या और अत्याचार की घटनाएं बेकाबू हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि माईक्रोफाइनेंस कंपनियों के जाल में फंसी गरीब महिलाएं कर्ज के बोझ तले पिस रही हैं, जबकि बेरोजगारी और महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। रामपरी देवी ने यह भी बताया कि एडवा के संघर्षों के बदौलत वृद्ध, विधवा और विकलांगों के लिए ₹1100 मासिक पेंशन की घोषणा करवाई गई है, लेकिन इसे ₹3000 तक बढ़वाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। सम्मेलन में नवटोलिया, मथुरापुर, रानी सकरपुरा, बेला, कासिमपुर, भदास, रमचंदा, मारड़ और खगड़िया यूनिट की लगभग 80–90 महिलाओं ने जोशीले अंदाज में भाग लिया। मंच से जिला सचिव नीतू देवी, मीरा देवी, मंजू देवी, रुवी देवी, कृष्णा देवी, माला देवी और शोभा देवी जैसी सशक्त महिला नेताओं ने बेबाक विचार रखे और महिलाओं के मुद्दों को केंद्र में लाया।

 

सम्मेलन के अंत में 15 सदस्यीय लोकल कमिटी का गठन किया गया, जिसमें बेबी देवी को अध्यक्ष, माला देवी को सचिव और शोभा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। मीरा देवी और निर्मला देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि रुवी देवी और कृष्णा देवी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर माईक्रोफाइनेंस कंपनियों को तत्काल बंद करने और गरीब महिलाओं को सरकारी बैंकों से बिना ब्याज के ऋण देने की मांग की गई। सम्मेलन ने यह साफ संकेत दिया कि अब महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी — वे अपने अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगी।

 

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर