Latest Saharsa News: मिथिला के गीत संगीत एवं भगैत गायन के संरक्षण व संवर्धन को लेकर प्रयास जारी

सहरसा, अजय कुमार: Latest Saharsa News अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश मिश्रा ने जाने माने प्रसिद्ध गायक पद्मभूषण उदित नारायण से मिलकर मिथिला में खासकर कोशी प्रमंडल में संगीत संस्कृति में भगैत एवं लोक संगीत के सुरक्षा हेतु हरसंभव प्रयास में सहयोग देने को कहा है। श्री मिश्रा ने संगीत में पढ़ाई जाने वाली पंचगछिया धराना, यदू झा, मांगैन खवास, शारदा सिन्हा के साथ साथ पंडित लक्ष्मी नाथ गोसाई और बाबा कारु खिरहर आदि जैसे संतों के उत्कृष्ट भजनों का संग्रह और संरक्षण के लिए लंबी बातचीत हुई। श्री मिश्रा ने बताया कि उदित जी ने कहा अभी कुछ दिन पहले पंडित लक्ष्मी नाथ गोसाई जी का भजन इन्होंने गया है।

समाज कल्याण में संगीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसमें संतों की तो बात ही निराली है। सही मायने में सभी चार वेदों में सामवेद सबसे महत्वपूर्ण है। महाकवि विद्यापति अपने भजनों से भोलेनाथ को प्रसन्न किया और वरदान नहीं लेने पर नौकर बनकर सहर्ष स्वीकार करने जैसा उदाहरण मिथिला को छोड़कर कहीं और देखने को नहीं मिलता है। पंचायत परिषद के द्वारा जो संगीत से समाधान नामक कार्यक्रम सहरसा सुपौल से शुरू कर सम्पुर्ण मिथिला में चलाया जाएगा। जिसके केन्द्र में मिथिला के लाल रविन्द्र महेन्द्र को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में परंपरा ठाकुर से भी पुर्ण सहयोग मिलेगा।

श्री मिश्रा ने कहा कि सहरसा में एफ एम रेडियो की शुरुआत इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने मिथिला वासियों से आग्रह किया कि लोग अपने क्षेत्र के पुराने नये कवियों, गीतकारों, गायकों, कीर्तन मंडलियों और कलाकारों की सुची अखिल भारतीय पंचायत परिषद, मयूर विहार फेस वन के पते पर भेजने या हरि शंकर तिवारी मिडिया राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के वाट्सएप पर भेजने या संपर्क करने को कहा है। खासकर भगैत और भजन के साथ साथ एतिहासिक मिथिला के नायकों के गाथा, गीत, नाटक और नौटंकी लिखने एवं अभिनय करने वाले लोगों से इस महायज्ञ में शामिल होने का आग्रह किया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon