Latest Saharsa News: राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

सहरसा, अजय कुमार: Latest Saharsa News राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के महिला प्रकोष्ठ कि एक बैठक गौतम नगर गंगजला वार्ड नंबर 16 में जिला प्रभारी अनुजा मिश्रा कि अध्यक्षता एवं अर्चना झा के संचालन में आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोशी प्रमंडल प्रभारी शैलेश कुमार झा एवं प्रदेश महासचिव अंशु झा कि उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में सामाजिक एकजुटता, सहयोगात्मक व्यवहार के साथ साथ महिला सशक्तिकरण, एवं राजनैतिक स्तर पर महिलाओं के भागीदारी पर चर्चा कि गई।

महासभा के जिला प्रभारी अनुजा मिश्रा ने कहा कि समाज में अगर एकजुटता लानी है तो हमसबो को आपसी सहयोगात्मक व्यवहारों को बढ़ाना होगा। जिसके लिए ग्रामीण स्तर से लेकर शहरी क्षेत्रों के मुहल्ला स्तर पर बैठक आयोजित कर इकाई का गठन करना होगा। वर्तमान समय में सभी दलों द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण कि बातें तो कि जा रही है लेकिन जब भागीदारी कि बातें आती है तो महिलाएं सिर्फ वोट बैंक बनकर रह जाती है।

प्रमंडलीय स्तर पर राजनैतिक पार्टियों द्वारा ब्राह्मण समाज को मिलने वाली भागीदारी लगभग नगण्य के बराबर है और उसमें भी महिलाओं को मिलने वाली भागीदारी शुन्य है। बैठक के माध्यम से उन्होंने सभी राजनैतिक पार्टियों से अपील कि है कि कोशी प्रमंडल मुख्यालय सहरसा से, आगामी विधानसभा में महिलाओं कि उम्मीदवारी होनी चाहिए। बैठक में मधु झा, रेणु देवी, रीता झा, प्रतिमा देवी, रिंकू झा, रितु देवी, संगीता कुमारी, नीलम देवी, अर्चना कुमारी, सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon