पूर्णिया: पूर्णिया में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के अधिकृत डीलर महिन्द्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स ने 10 जनवरी 2026 को शहर में भव्य रोड शो का आयोजन किया, जिसमें XUV 7XO और भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S मुख्य आकर्षण रहे। रोड शो का उद्देश्य महिन्द्रा के अत्याधुनिक और तकनीक से लैस वाहनों को आम जनता के सामने प्रदर्शित करना था। इस दौरान कुल 12 महिन्द्रा वाहन शो में शामिल किए गए, जिसमें थार रॉक्स, XUV 3XO, थार 3-डोर, स्कॉर्पियो-N, स्कॉर्पियो क्लासिक, बोलेरो B8, बोलेरो NEO N11, BE.6 और XEV 9E भी शामिल थे, जिन्होंने महिन्द्रा की विविधता और तकनीकी उन्नति को प्रदर्शित किया।
XUV 7XO में कॉस्ट-टू-कॉस्ट ट्रिपल सुपर स्क्रीन, 16 मिलियन कलर एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट और सेकंड रो वेंटिलेटेड सीट्स, 540-डिग्री कैमरा, को-ड्राइवर सीट बॉस मोड और ADAS लेवल-2 (Sense Plus) जैसी उन्नत सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं, XEV 9S, महिन्द्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर विकसित, भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जो 697 किलोमीटर ARAI प्रमाणित माइलेज और रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग में लगभग 500 किलोमीटर रेंज प्रदान करती है। यह वाहन पर्यावरण के अनुकूल, भरोसेमंद और हर वर्ग के उपयोगकर्ताओं के लिए व्यावहारिक विकल्प साबित हो रही है।
रोड शो में शहरवासियों को महिन्द्रा वाहनों की तकनीकी श्रेष्ठता के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति का भी अनुभव कराया गया। ढोल, चार घोड़े और पारंपरिक झिझिया नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्सव और रंग भर दिया। महापौर विभा कुमारी, विधायक नितेश सिंह, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, स्थानीय व्यवसायी और मीडिया प्रतिनिधियों ने रोड शो में भाग लेकर इसकी गरिमा बढ़ाई। महिन्द्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक ब्रजेश चंद्र मिश्रा ने अपनी पूरी टीम के साथ इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित की।

इस भव्य रोड शो को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न किया गया, जिसमें जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने सहयोग किया। यह आयोजन न केवल महिन्द्रा की उन्नत तकनीक को प्रदर्शित करने में सफल रहा, बल्कि शहरवासियों को इलेक्ट्रिक और प्रीमियम SUV के अनुभव से परिचित कराते हुए ऑटोमोबाइल उद्योग में महिन्द्रा की मजबूत स्थिति को भी रेखांकित किया।



