जिले में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन

सहरसा, अजय कुमार : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में जिले में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन 16 जनवरी एवं वसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन 21 जनवरी को सहरसा जिला स्थित प्रेक्षा गृह में किया जाएगा। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते वर्ष जनवरी से दिसंबर तक जिला प्रशासन द्वारा लगभग 500 से अधिक स्थानीय कलाकारों को विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया गया। इस वर्ष जिला प्रशासन का प्रयास है कि गायन एवं नृत्य के साथ-साथ कला की अन्य सभी विधाओं को भी स्थानीय महोत्सवों से जोड़ा जाए, ताकि जिले की समृद्ध कला परंपरा को व्यापक पहचान मिल सके।

मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर प्रेक्षा गृह में विभागीय स्तर पर पहली बार जिले के फोटोग्राफरों द्वारा फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पतंगबाजी, नाटक, पेंटिंग प्रदर्शनी, हस्तकला प्रदर्शनी, मूर्ति कला प्रदर्शनी एवं समूह नृत्य जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं वसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा शास्त्रीय नृत्य एवं शास्त्रीय गायन की प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी ने यह भी बताया कि जिले में आयोजित होने वाले आगामी महोत्सवों में भाग लेने हेतु स्थानीय कलाकारों के लिए आवेदन पत्र जिला कला संस्कृति कार्यालय में उपलब्ध हैं, जिन्हें इच्छुक कलाकार कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

विभाग एवं जिला प्रशासन का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े कलाकारों, विशेष रूप से दिव्यांग कलाकारों, को भी मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कलाकार पंजीकरण के मामले में सहरसा जिला पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर है, और प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक कलाकार को किसी न किसी महोत्सव में भाग लेने का अवसर अवश्य मिले।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon