सुप्रीम कोर्ट के यूजीसी नियमों पर रोक का मायावती ने किया स्वागत, सवर्ण समाज को भी न्याय की मांग

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भेदभाव रोकने के लिए जारी नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के फैसले का बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए नियमों से देश में सामाजिक तनाव का माहौल पैदा हो गया था, इसलिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला उचित है।

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि यूजीसी ने यदि नए नियम लागू करने से पहले सभी पक्षों को विश्वास में लिया होता और जांच समितियों में अपरकास्ट (सवर्ण) समाज को भी प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के तहत उचित प्रतिनिधित्व दिया होता, तो सामाजिक तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon