14 मार्च 2026 के राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक

पूर्णिया विधि संवाददाता: 14 मार्च 2026 को इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी आयोजित की जाएगी। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के कार्यक्रमानुसार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णियों द्वारा किया जा रहा है।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार 16 फरबरी 2026 को अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुनील कुमार की अध्यक्षता में जिला नीलाम विभाग एवं बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गयी।

बैठक में जिला नीलाम पदाधिकारी पूर्णिया सुश्री शीलिमा कुमारी उपस्थित हुई। वहीं बैंक अधिकारियों में भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय पूर्णिया, बिहार ग्रामीण बैंक पूर्णिया, केनरा बैंक पूर्णिया, बैंक ऑफ बड़ौदा पूर्णिया, एच०डी०एफ०सी० बैंक पूर्णिया, आई डी बी आई बैंक पूर्णिया, एवं दि डिस्ट्रीक्ट सेन्ट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक पूर्णिया के बैंक अधिकारी उपस्थित हुए। जिसमें सचिव महोदय द्वारा यह निर्देश दिया गया कि बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित करें। चिन्हित मामलों में ऋणधारकों को सूचना प्राप्त कराने हेतु यथाशीघ्र नोटिस तैयार करें एवं कार्यालय से हस्ताक्षर करावें।

उक्त लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सभी बैंक शाखा परिसर में अपने-अपने स्तर से बैनर लगवाएँ तथा समय-समय पर ध्वनि-विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार करावें। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, प्री बार्गेनिंग के मामले, घारा 138 एन०आई० एक्ट के मामले, बैंक वसूली के मामले, मोटर दुर्घटना दावा वाद, शमनीय ट्रैफिक चालान, श्रम विवाद, जनउपयोगी सेवाएँ से संबंधित मामले जैसे बिजली एवं पानी बिल, तलाक छोड़कर वैवाहिक विवाद, भू-अधिग्रहण के मामले, सेवा एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon