मंत्री लेशी सिंह ने पूर्णिया एक्सपो-2026 का किया उद्घाटन, इंडो-नेपाल सहयोग को नई दिशा देने की अपील की

पूर्णिया: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने रंगभूमि मैदान में आयोजित तीन दिवसीय पूर्णिया एक्सपो-2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और इंडो-नेपाल के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक्सपो भारत और पड़ोसी देश नेपाल के बीच कृषि, पर्यटन, व्यापार, शिक्षा तथा कला-सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और नेपाल के प्रतिनिधिमंडल को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि दोनों देशों की साझा विरासत और सांस्कृतिक निकटता को सम्मान देते हुए ऐसे आयोजन आपसी समझ, विश्वास और साझेदारी को और मजबूत करेंगे।

उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्णिया एक्सपो न केवल स्थानीय उद्यमियों और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा, बल्कि बिहार-नेपाल के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊँचाई प्रदान करेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon