अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया/
झारखंड राज्य, रांची जिला के ओरमांझी थाना निवासी कन्हैया कुमार नामक युवक 22 नवंबर 2025 से लापता है। उनका पता नहीं चल पाने के कारण झारखंड पुलिस एवं जिला प्रशासन लगातार खोजबीन कर रहे हैं।
लापता युवक की तलाश में सहयोग के लिए झारखंड राज्य प्राधिकरण ने बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना से भी अनुरोध किया है। कन्हैया कुमार की उम्र 19 वर्ष है। उनके पिता का नाम अर्जुन साव और माता का नाम शान्ति देवी है। परिवार का पता थाने क्षेत्र शंकर घाट, सिलदिरी, जिला रांची, झारखंड है।
सूचना के अनुसार कन्हैया कुमार शारीरिक रूप से असमर्थ हैं और उनकी एक किडनी खराब है। उनकी मां परिवार के भरण-पोषण के लिए फोकचा बेचती हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को कन्हैया कुमार की जानकारी हो तो संबंधित प्रशासन या उनके घर पते पर सूचना दें, ताकि एक मां का खोया हुआ बेटा सुरक्षित लौट सके।



